दमदमा झील में बन सकता है वाटर पोलो स्पोर्ट्स सेंटर
अनिल भारद्वाज, गुड़गांव : अरावली पहाड़ी के किनारे स्थित दमदमा झील में वाटर पोलो स्पोटर्स सेंटर बनाया ज
अनिल भारद्वाज, गुड़गांव : अरावली पहाड़ी के किनारे स्थित दमदमा झील में वाटर पोलो स्पोटर्स सेंटर बनाया जा सकता है। यह सेंटर बन जाने के बाद दक्षिण भारत का वाटर पोलो स्पोर्ट्स गेम दक्षिण हरियाणा में भी खेला जा सकता है।
दरअसल प्रदेश खेल विभाग वाटर पोलो स्पोर्टस का एक सेंटर चंड़ीगढ़ की सुखना झील पर बना रहा है। इसके लिए खेल विभाग के अधिकारी चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत कर जल्द ही एक समझौता करने वाले हैं। इसी के साथ खेल विभाग वाटर पोलो स्पोर्ट्स के लिए रिसोर्स की तलास कर रहा है। विभाग के पास गुड़गांव जिले में दमदमा झील एक अच्छी जगह है। यदि यहां वाटर पोलो स्पोर्ट्स का सेंटर बनाया जाय तो प्रदेश के दोनों हिस्सों पर वाटर पोलो स्पोर्ट्स की सुविधा होगी। गुड़गांव नेशनल हाइवे राजीव चौक से सोहना रोड पर करीब 25 किलो मीटर की दूरी पर दमदमा झील में वाटर पोलो स्पोटर्स सेंटर बनने से गुड़गांव, दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, मेवात के खिलाडि़यों को फायदा पहुंचेगा।
-----------------
'' अगर दमदमा झील, चंडीगढ़ सुखना झील की तरह है तो वहां पर तैयारी की जा सकती है। लेकिन पहले इसको देखना होगा। अगर सेंटर बनने लायक हुई तो जरूर बनाया जाएगा। इससे कई जिले के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
-केके खण्डेलवाल, खेल आयुक्त हरियाणा।