गंगा दशहरा आज, हरिद्वार रवाना हुए श्रद्धालु
जासं, गुड़गांव : बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। शहर से लोग गढ़ गंगा और हरिद्वार स्नान
By Edited By: Published: Wed, 27 May 2015 06:17 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2015 06:17 PM (IST)
जासं, गुड़गांव : बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। शहर से लोग गढ़ गंगा और हरिद्वार स्नान के लिए रवाना हो रहे हैं। कई समूह बुधवार को रवाना हुए। हरिद्वार जाने वाले लोगों की संख्या भी रही। मंदिरों में इस मौके पर प्याऊ लगाए जाएंगे।
सिद्धेश्वर मंदिर के पुजारी प. लक्ष्मीकांत शास्त्री के अनुसार गंगा दशहरा के दिन गंगा जी का अवतरण पृथ्वी पर हुआ था। इस गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है। गुड़गांव से नजदीक गढ़गंगा होने के कारण लोग उत्तर प्रदेश के गढ़ गंगा घाट पर स्नान के लिए जाते हैं। शहर के मंदिरों में गंगा दशहरा और एकादशी के दिन भी ठंडे पानी के प्याऊ लगाए जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें