Move to Jagran APP

विकास में सहायक अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण : आरके सिंह

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : बिहार के आरा से सांसद व पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने कहा कि योजना

By Edited By: Published: Wed, 27 May 2015 04:40 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2015 04:40 PM (IST)
विकास में सहायक अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण : आरके सिंह

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : बिहार के आरा से सांसद व पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में केंद्रीय सचिवालय के सहायक अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी फाइलें इन्हीं अधिकारियों के पास से होकर गुजरती हैं। सहायक अधिकारी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

loksabha election banner

आरके सिंह सेक्टर 18 स्थित हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आए सहायक अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का काम नीतियां बनाना है। नीतियों को लागू करवाने की जिम्मेदारी अधिकारियों के ऊपर होती है। यदि अधिकारी बेहतर तरीके से काम करेंगे तो सरकार की भी छवि बेहतर होगी। आवश्यकता है कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व समर्पित भाव से निभाएं। सहायक अधिकारियों की यह भी जिम्मेदारी है कि वे अपने सीनियर को समय-समय पर बेहतर सुझाव दे। ऐसा तभी कर सकते हैं जब अधिकारी स्वयं विभिन्न विषयों का अध्ययन करें। नियम व कानून क्या है, इसकी जानकारी जिन अधिकारियों को बेहतर तरीके से है, वे हर क्षेत्र में सफल होते हैं। अधिकारियों के भीतर जनता से संवाद स्थापित करने की क्षमता होनी चाहिए।

हिपा के महानिदेशक व प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक रंजीव सिंह दलाल ने सहायक अधिकारियों को पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह की उपलब्धियों को सामने रखकर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सिंह ने जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर किया है और कर रहे हैं। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि इन्होंने कभी काम के नाम पर खानापूर्ति नहीं की। वे ईमानदारी व निष्ठा के साथ जहां भी रहे, अपनी भूमिका निभाई। दलाल ने कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की पहचान तभी बनती है जब वे ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की पाठ्यक्रम निदेशक आरती डूडेजा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान भारत के संविधान की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा सरकारी मशीनरी, सहायकों की भूमिका, अभिलेख प्रबंधन, संसदीय प्रक्रियाएं, ई-कार्यालय माडयूल, सिटीजन चार्टर, सूचना का अधिकार सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान योग, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भी विभिन्न विषयों की जानकारी दी जाएगी ताकि अधिकारी जिम्मेदारी संभालते ही बेहतर कर सकें। 25 मई से शुरू प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 जुलाई तक चलेगा। इसमें 73 अधिकारी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर रेखा दहिया ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.