Move to Jagran APP

अचानक चढ़ा पारा, घरों में दुबके लोग

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : साइबर सिटी में रविवार को अचानक पारा चरम पर पहुंच गया। चिलचिलाती धूप ने

By Edited By: Published: Sun, 19 Apr 2015 08:46 PM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2015 08:46 PM (IST)
अचानक चढ़ा पारा, घरों में दुबके लोग

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : साइबर सिटी में रविवार को अचानक पारा चरम पर पहुंच गया। चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। सुबह 11 बजे से शाम चार-पांच बजे तक सड़कों पर लगभग सन्नाटा पसरा रहा। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान लगभग सामान्य 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस। जबकि न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

loksabha election banner

एक सप्ताह पहले तक मौसम का मिजाज सुबह एवं शाम के दौरान सर्दी जैसा ही था। धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदलना शुरू हुआ है। रविवार को अचानक ऐसा बदला कि वीकेंड का उत्साह ठंडा कर दिया। सुबह से ही चिलचिलाती धूप पड़नी शुरू हो गई थी। अधिकतर लोगों ने धूप से बचने के लिए घरों में रहना मुनासिब समझा। गर्मी ने रविवार को कूलर से लेकर एसी तक चलाने को मजबूर कर दिया। गर्मी की वजह से सदर बाजार से लेकर शहर के सभी मॉल की रौनक भी प्रभावित रही। शाम छह बजे के बाद ही अधिकतर लोग घूमने के लिए निकले। मौसम विभाग के पूर्व निदेशक व पूर्व वन संरक्षक डा. आरपी बालवान कहते हैं कि गत सप्ताह तक जो मौसम का हाल था वह सही नहीं था। अब गर्मी पड़नी चाहिए। यदि गर्मी नहीं पड़ेगी फिर बारिश सही से नहीं होगी। अब गर्मी धीरे-धीरे चरम पर पहुंचने का माहौल बन चुका है। धीरे-धीरे सुबह से लेकर देर रात तक ही नहीं बल्कि 24 घंटे तेज गर्मी महसूस होगी।

शीतल पेय पदार्थो की बिक्री बढ़ी

पारा चढ़ने से शीतल पेय पदार्थो की बिक्री बढ़ गई है। शाम के दौरान नारियल पानी बेचने वालों के नजदीक काफी भीड़ भाड़ दिखाई दी। विक्रेताओं का कहना है कि अब गर्मी बढ़ने से बिक्री में दोगुना उछाल आएगा। रविवार से तेज गर्मी पड़नी शुरू हुई है। आज छुट्टी की वजह से अधिकतर लोग बाहर नहीं निकले। सोमवार से लोग बाहर निकलेंगे ही। इससे सुबह से लेकर देर रात तक नारियल पानी की बिक्री होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.