भाजपा कार्यकर्ताओं का दुख कि पुलिस नहीं पहचानती
राहगीरी में भाजपा कार्यकर्ताओं को झलका दुख जागरण संवाददाता, गुड़गांव : इन दिनों भाजपा का आम कार
राहगीरी में भाजपा कार्यकर्ताओं को झलका दुख
जागरण संवाददाता, गुड़गांव :
इन दिनों भाजपा का आम कार्यकर्ता बड़ा परेशान है। क्यों कि किसी भी बड़े प्रोग्राम में पुलिस उन्हें पहचान कर रास्ता नहीं देती। जबकि हर राजनीतिक पार्टी की सत्ता का स्वाद चखने वालों को आराम से रास्ता मिलता है।
दरअसल रविवार को राहगीरी में पुलिस वाले भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच पहचान नहीं होने की चर्चा गर्म रही। भाजपा के कार्यकर्ता मंच या पास जाना चाहते थे। लेकिन पुलिस वालों ने सिस्टम कंट्रोल करने के लिए सख्ती कर रखी थी। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता पुलिस वालों को पहचान नहीं होने की बात कह रहे थे।
उधर पुलिस वालों का कहना है कि शहर में ऐसे लोगों की भरमार है कि प्रदेश में जो भी सत्ता आती है वह उसी सरकार के साथ होते हैं ओर आगे मुख्यमंत्री के साथ रहते हैं। कभी कांग्रेस, इनेलो, मायावती में रहने वाले अब भाजपा आगे दिखने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि हर समय वही आगे रहते हैं जिस कारण उन्हें ही जानते हैं।
----------------
भाजपाई पहुंचें राहगीरी में
राहगीरी में वो भी दिखे जिन्होने कभी दौड़ नहीं लगाई या कभी एक्सरसाइज तक नहीं की। बड़े पेट के वजह से चलने भी परेशानी होती है। लेकिन मुख्यमंत्री के आने के चलते यह नेता स्पोटर्स किट में नजर आ रहे थे। साफ झलक रहा था कि राहगीरी में पहुंचने वाले ज्यादातर भाजपा के लोग राहगीरी में आयोजित कार्यक्रम को देख चकित हो रहे थे। बच्चों के डांस और मस्ती में साइकिल से करतब को देख हैरान थे। कई कार्यकर्ता ऐसे भी दिख रहे थे जिन्होंने शायद राहगीरी के लिए स्पोटर्स किट खरीदा है।