Move to Jagran APP

राहगीरी में शामिल हुए मुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी

By Edited By: Published: Sun, 19 Apr 2015 06:49 PM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2015 06:49 PM (IST)
राहगीरी में शामिल हुए मुख्यमंत्री

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी की जड़ हैं। इनकी बदौलत ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनने बनी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का दलगत नीतियों व फैसलों को जन-जन तक पहुचाने का आह्वान किया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री रविवार की सुबह सुशात लोक में शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों की राहगीरी में हिस्सा लेने के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दस करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इससे पहले चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी विश्व की सबसे पड़ी पार्टी थी। सीएम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा के 27 लाख सदस्य हो गए है, जबकि लक्ष्य 25 लाख का था। सदस्य बनाने का समय यदि बढ़ाया जाता है तो हरियाणा में 40 लाख सदस्य बना देते। फिर भी लोगों को जोड़कर हमें अपना ही रिकॉर्ड खुद तोड़ना है और कई बार तोड़ना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहली बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी, यह पार्टी के लिए गौरव की बात है। उद्यमियों की सुविधा के लिए एकल खिड़की प्रणाली शुरू की जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं में भी इजाफा किया जा रहा है। इसके पहले मुख्यमंत्री ने सुबह-सुबह शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों के लिए आयोजित राहगीरी में हिस्सा लिया। उनके साथ कुछ समय बिताया। दौड़ लगाई, फुटबाल और क्रिकेट का मैच खेला। विकलांग बच्चों से बातचीत। राहगीरी में शामिल बच्चों बच्चों और युवाओं को मुख्यमंत्री ने ट्राई साइकिल और सुनने वाली मशीन भी भेंट की। इस मौके पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों के उत्थान और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.