Move to Jagran APP

खेल : हरियाणा के तीरंदाज ने जीता देश के लिए पदक

सिरसा जिला का खिलाड़ी है, हरियाणा पेज पर ले सकते हैं। -तीरंदाजी के जूनियर व‌र्ल्ड कप मुकाबले में व

By Edited By: Published: Fri, 27 Mar 2015 08:13 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 08:13 PM (IST)
खेल : हरियाणा के तीरंदाज ने जीता देश के लिए पदक

सिरसा जिला का खिलाड़ी है, हरियाणा पेज पर ले सकते हैं।

loksabha election banner

-तीरंदाजी के जूनियर व‌र्ल्ड कप मुकाबले में विकास ने रजत पदक पर लगाया निशाना।

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : हरियाणा के विकास कंबोज ने तीरंदाजी जूनियर व‌र्ल्ड कप में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। तीरंदाजी के 50 मीटर कंपाउंड इवेंट में विकास का निशाना रजत पदक पर लगा। हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले विकास को देश के बेहतरीन तीरंदाजों में भी शामिल किया जाता है। 23 मार्च तक थाइलैंड में खेले गए तीरंदाजी जूनियर व‌र्ल्ड कप मुकाबले में दुनियाभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

याद करा दें कि विकास ने केरल में खेले गए 35वें राष्ट्रीय खेलों में पंजाब की तरफ से खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता था। राष्ट्रीय खेलों के लिए इस खिलाड़ी को हरियाणा की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिल सका था। लेकिन इस खिलाड़ी ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

----------

वर्जन

विकास में देश का नाम रोशन करने की क्षमता है। लेकिन हरियाणा में तीरंदाजी एसोसिएशन उनके साथ भेदभाव कर रही है। कंबोज जब मेडल जीतता है तो बहुत खुशी होती है।

-जेजी बनर्जी , विकास के पूर्व प्रशिक्षक

मैं देश के लिए पदक जीत पाया यह मेरे लिए बहुत बड़ी खुशी है। राष्ट्रीय खेलो में यदि अपने गृह प्रदेश के लिए पदक जीतता तो और अधिक खुशी होती।

-विकास कंबोज, तीरंदाजी खिलाड़ी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.