फ्रेंड्स कालोनी में बच्चा गायब होने से हड़कंप
जासं, गुड़गांव : झाड़सा रोड स्थित फ्रेंड्स कालोनी से बुधवार शाम एक साढ़े तीन साल का बच्चा अचानक गायब ह
जासं, गुड़गांव : झाड़सा रोड स्थित फ्रेंड्स कालोनी से बुधवार शाम एक साढ़े तीन साल का बच्चा अचानक गायब हो गया। इससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस बारे में सिविल लाइन थाने में शिकायत दी गई है। फ्रेंड्स कालोनी स्थित पतंजलि चिकित्सालय के सामने तनिष्क पिता देवेंद्र अपने परदादा की देखरेख में खेल रहा था। बताया जाता है इसी बीच एक युवक पहुंचा और तनिष्क का हाथ पकड़कर ले गया। परदादा की उम्र अधिक होने की वजह से उन्होंने समझा कि कोई घर का ही आदमी ले गया होगा। जब देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा फिर परिजनों के होश उड़ गए। चारों तरफ खोजबीन की गई। रिश्तेदारों से पूछताछ की गई लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस ने भी छानबीन की लेकिन समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया था। तनिष्क की मां कुसुम ने बताया कि उसके परिवार का किसी से कोई दुश्मनी नहीं है इसलिए अपहरण के बारे में वह सोच भी नहीं सकती। पता नहीं कौन उसे ले गया या किसके साथ वह चला गया।