ऑनलाइन हो जाएंगे काम
जागरण संवाददाता, गुड़गांव : लोगों को सहूलियतें देने तथा नगर निगम की कार्य प्रक्रिया में पारदर्शिता
जागरण संवाददाता, गुड़गांव : लोगों को सहूलियतें देने तथा नगर निगम की कार्य प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए स्थानीय निकाय ने एक वेब पोर्टल लांच किया है। इसके जरिये लोग भी लोग कहीं पर भी बैठकर इंटरनेट की मदद से एक दर्जन से अधिक काम कर सकेंगे। यह वेब पोर्टल लोगों को निगम दफ्तरों के धक्के खाने और अधिकारियों के चक्कर लगाने से छुटकारा दिलाएगा।
प्रदेश सरकार ने 26 फरवरी को अपना पोर्टल लांच किया। इसके तहत सिटीजन चार्टर के तहत होने वाले सभी कार्य ऑनलाइन होंगे। साथ ही लोग कहीं से भी इंटरनेट की मदद से इस पोर्टल पर जाकर आवेदन के साथ ही संबंधित आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर सकेंगे। किस कार्य के लिए क्या दस्तावेज जरूरी है इसकी जानकारी भी पोर्टल पर मिल जाएगी। साथ ही लोग उनकी फाइल की स्थिति क्या है, उसकी जानकारी भी ले सकेंगे। जब उनका काम हो जाएगा तो लोग ऑनलाइन ही प्रमाण पत्र की प्रिंट ले सकेंगे। गुड़गांव में इसी कार्य के लिए नागरिक सुविधा केंद्र चल रहा है। हालांकि इस कार्य के लिए नगर निगम को हर माह मोटा पैसा संबंधित कंपनी को देना पड़ता है। यदि स्थानीय निकाय के पोर्टल का लोग अधिक से अधिक उपयोग करने लगेंगे तो गुड़गांव निगम को भी काफी बचत होगी। इसके लिए पोर्टल का प्रचार-प्रसार करने की जरूरत होगी।
सिटीजन चार्टर पर एक नजर
जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र सेम डे
मास बिक्री लाइसेंस 12 दिन
प्रॉपटी टासफर 14 दिन
विवाह पंजीकरण 15 दिन
व्यापारिक लाइसेंस 15 दिन
भवन प्लान की स्वीकृति 23 दिन
नो ड्यूज- 15 दिन
अनापत्ति/नवीकरण पत्र 30दिन
मोबाइल टावर पंजीकरण 30 दिन
आरटआई 30 दिन
सेंट्रलाइज होगा काम
इस पोर्टल के शुरू होने से प्रदेशभर की सभी निकाय सेंट्रलाइज हो जाएंगी। इसके लिए सभी निकाय को लागिंग एवं पासवर्ड दिया जाएगा। साथ ही सभी एक-दूसरे के काम को देख भी सकेंगी। इसी पोर्टल की लिंक से लोग संबंधित निकाय की वेबसाइट पर भी जा सकेंगे।
ऐसे उपयोग कर सकेंगे पोर्टल का
लोग इंटरनेट की मदद से गूगल पर जाकर यूएलबी हरियाणा डाट जीओवी डाट आईएन लाग इन करेंगे तो पोर्टल की साइट खुल जाएगी। इसके बाद लोगों को जो भी काम पोर्टल पर करना है या किसी लिंक पर जाना है, तो वह वहां से जा सकेंगे।
''लोगों की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए निकाय ने पोर्टल लांच किया है। इससे लोग कई कार्य घर बैठे ही करा सकते हैं। इसके संबंधित स्टाफ को तकनीकी जानकारी देने के साथ ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है।''
-पंकज अग्रवाल, निदेशक स्थानीय निकाय, पंचकूला।