महिला कांग्रेस फिर प्रदर्शन की तैयारी में
जागरण संवाददाता, गुड़गांव : महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एक बार फिर गुड़गांव विधायक उमेश अग्रवाल के खि
जागरण संवाददाता, गुड़गांव : महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एक बार फिर गुड़गांव विधायक उमेश अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बार विधायक निवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही विधायक की करतूत को घर-घर तक पहुंचाकर उनका चेहरा बेनकाब करेंगे।
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव रश्मि शर्मा के जारी बयान के अनुसार दिल्ली के तिलक नगर में गणेश नगर रहने वाली महिला ने विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने मेडिकल उपरांत मामला भी दर्ज कर लिया था। शर्मा ने बताया कि दिल्ली चुनाव एवं प्रदेश व केंद्र में काबिज सरकार का असली चेहरा बेनकाब न हो जाए इसके लिए पीड़िता के साथ समझौता करने की बात कही जा रही है। जबकि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किसी दूसरी एजेंसी से कराई जाए तो सच्चाई सभी के सामने आ सकती है। रश्मि शर्मा ने बताया कि विधायक की इस करतूत से भाजपाइयों का असली चेहरा सामने आने लगा है। इसी को लेकर उन्होंने डाक खाना चौक पर शुक्रवार को प्रदर्शन कर विधायक का पुतला फूंका था। बावजूद मामले को दबाने का खेल खेलने की जानकारी मिल रही है। इसी के चलते जल्द ही विधायक के घर के बाहर प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। ताकि क्षेत्र के लोग भी अपने विधायक का असली चेहरा देख पाएं। इसको लेकर जल्द ही मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों से भी मिलेंगे। ताकि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और पीड़िता को न्याय दिलाया जा सके।