सत्यार्थप्रकाश प्रश्नोत्तरी का विमोचन
फोटो 24जीयूआर 11 जेपीजी में जासं, गुड़गांव: महर्षि दयानंद सरस्वती जी के 131वें बलिदान समारोह के अव
फोटो 24जीयूआर 11 जेपीजी में
जासं, गुड़गांव: महर्षि दयानंद सरस्वती जी के 131वें बलिदान समारोह के अवसर पर गुड़गांव में सभा आयोजित की गई। इसमें आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल आर्य द्वारा संकलित पुस्तक सत्यार्थप्रकाश प्रश्नोत्तरी का विमोचन राजा राघवेन्द्र सिंह महाराज द्वारा किया गया। यह पुस्तक 356 पृष्ठ की है, जो कि प्रथम 11 अध्यायों पर आधारित है, जिसमें शिक्षा गृहस्थ के कर्तव्य राजा के अधिकारों मोक्ष ईश्वर की व्याख्या व भारतीय सम्प्रदायों पर विशेष उल्लेख किया गया है। कन्हैया लाल आर्य ने बताया इस पुस्तक को लिखने में दो वर्ष की साधना के उपरांत इसका प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर परोपकारिणी सभा के प्रधान डा.धर्मबीर, मंत्री ओम मुनि, सभा के ट्रस्टी प्रो.राजेन्द्र जिज्ञासु, प्रो. सत्येन्द्र आर्य एवं आचार्य सोमदेव, विमल कुमार आर्य, योगेन्द्र आर्य ने पुस्तक विमोचन में सहयोग दिया। इसके साथ कन्हैयालाल आर्य को सेवाओं के उपलक्ष्य में परोपकारिणी सभा का ट्रस्टी भी घोषित किया गया। पुस्तक विमोचन के दौरान उपस्थित आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान आचार्य विजयपाल, मंत्री रामपाल दहिया, सुभाष गुगलानी, एससी पारुथी , धर्मवीर कुकरेजा, श्रीमति चन्द्रवती आर्य,अन्य सभा के सदस्यों ने कन्हैया लाल को बधाई दी।