Move to Jagran APP

छछरौली पहुंचा रक्षक दल, यमुना बचाने का दिया संदेश

जागरण सरोकार से पर्यावरण संरक्षण का लोगो लगाएं --------------- -यमुना शुद्धिकरण पदयात्रा में भा

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 08:06 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 08:06 PM (IST)
छछरौली पहुंचा रक्षक दल, यमुना बचाने का दिया संदेश

जागरण सरोकार से पर्यावरण संरक्षण का लोगो लगाएं

loksabha election banner

---------------

-यमुना शुद्धिकरण पदयात्रा में भाग ले रहे हजारों लोग

संवाद सहयोगी, छछरौली (यमुनानगर) : यमुना हिंदुओं की आस्था की प्रतीक है। यमुना की धारा से छेड़छाड़ न कर इसे अविरल बहने दें। उक्त शब्द यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जय कृष्ण दास ने पद यात्रा के दौरान छछरौली में कहे। उन्होंने कहा कि कई रजच्यों की सरकारों ने मिलकर 1998 में हथनीकुंड पर बैराज बनाकर यमुना की अविरल धारा को रोक दिया। इससे 1200 किलोमीटर लंबी यमुना नदी केवल एक गंदा नाला बनकर रह गई।

उन्होंने कहा कि जीवन दायिनी यमुना का अपना जीवन खतरे में है। इसे वह बर्दास्त नही करेंगे। वह हथनीकुंड से यमुना को मुक्त करा कर ही रहेगें। इसके लिए उन्हे चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े वह देने को तैयार है। इसमें उनके साथ भारतीय किसान युनियन राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीपी सिंह हथनीकुंड से यमुना को मुक्त कराने के उद्देश्य को लेकर चल रहे यमुना रक्षक दल व भाकियू राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओ के जय यमुना मैया और यमुना मैया को मुक्त करो आदि के नारों से नगर की गलियों को गुंजायमान कर दिया।

यमुना शुद्धिकरण पदयात्रा शुक्रवार सुबह मारवाड़ी धर्मशाला से चलकर राधाकृष्ण मन्दिर, छछरौली पहुंची। पदयात्रा के हजारों पदयात्रियों का दृश्य एक जनसैलाब का का नजारा प्रकट कर रहा था। जगाधरी से निकली इस पदयात्रा में नगर के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया। हजारों पग हथिनीकुंड की तरफ एक उद्देश्य के साथ बढ़ रहे है।

यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने जानकारी देते हुये बताया कि दो नवम्बर को हथिनी कुण्ड पर सत्याग्रह किया जायेगा और जिसमें भाग लेने के लिए वर्तमान पदयात्रियों के साथ साथ मथुरा से कई बस व गाड़ियों के माध्यम से यमुना भक्त हथिनी कुंड बैराज पहुंचेंगे। हमारी इस पदयात्रा का उद्देश्य यमुना को हथिनीकुंड से जल्द मुक्त करा ब्रज में ले जाना व यमुना के समानांतर नाले निर्माण करवाना है।

भाकियू राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी पी सिंह यादव व प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने कहा कि यमुना के प्रदूषित जल हथिनीकुंड से 1200 किमी में नीचे रहने वाले किसान भाईयों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। यमुना में मिलने वाले नाले यमुना को जहरीला बना रहे रहे हैं, जिससे किसान भाईयों की कृ षि और स्वास्थ को सीधे तौर पर हानि पहुंचा रही है। इस पीड़ा को लेकर हम पदयात्रा कर रहे है और सरकार से माग कर रहे है कि वह जल्द इस समस्या का हल करें।

भाकियू राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र दुबे व प्रदेश महासचिव जंट सिंह यादव ने कहा कि हम सभी अपनी मांगों पर अडिग हैं और हम जब तक अपना आन्दोलन जारी रखेंगे, जब तक सरकार हमारी बात नहीं मानती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.