Move to Jagran APP

लीड..दीपावली पर शहर को जगमगाने की कवायद

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : आखिरकार दीपावली पर्व पर शहर को चकाचक करने की दिशा में नगर निगम ने अपने ठो

By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 07:19 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 07:19 PM (IST)
लीड..दीपावली पर शहर को जगमगाने की कवायद

जागरण संवाददाता, गुड़गांव : आखिरकार दीपावली पर्व पर शहर को चकाचक करने की दिशा में नगर निगम ने अपने ठोस कदम आगे बढ़ाए हैं। दो दिन से अलसुबह से चल रहा है अभियान। दीपावली के दिन भी अलसुबह से ही बड़े स्तर पर सफाई कार्य के लिए अभियान चलेगा। हालांकि जोन थ्री व फोर में अवश्य अभियान के नाम पर खानापूर्ति हो रही है।

loksabha election banner

सफाई कार्य पर हर माह डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद शहर में गंदगी के ढेर लगे हैं। यहां तक मुख्य रोड से लेकर ग्रीन बेल्ट, गांव व कालोनियों में जहां भी नजर डालो वहां पर कूड़ा, गंदगी नजर आ रही है। दैनिक जागरण ने लगातार इसको लेकर समाचार प्रकाशित किए और इसी का असर कहेंगे कि दीपावली पर ही सही निगम अधिकारी चेते। मंगलवार के बाद बुधवार को भी पुराने शहर में बड़े स्तर पर अलसुबह से सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का असर पुराने शहर में तो नजर आ रहा है, लेकिन जोन थ्री व फोर के हालात पहले के समान हैं। पाश एरिये से लेकर शहरीकृत गांव में रखे डस्टबिन तक खाली नहीं हुए। मुख्य रोड, फुटपाथ, डिवाइडर से लेकर चौराहा पर कूड़ा-करकट के ढेर लगे थे। नए शहर में सफाई कर्मी भी पर्व के रंग में रंगे नजर आए और इसी के चलते वह खानापूर्ति करते रहे और जल्द ही मौके से नदारद हो गए। हालांकि पुराने शहर में स्थायी व अस्थायी कर्मियों ने सफाई कार्य में जमकर पसीना बहाया। इसके लिए सफाई अधिकारी भी सुबह से ही चल रहे अभियान पर नजर गड़ाए हुए थे। शायद इसी का परिणाम था कि लोगों को अपने आसपास का एरिया कुछ बदला-बदला सा नजर आया। वरिष्ठ सफाई निरीक्षक बिजेंद्र शर्मा का कहना है कि दीपावली के दिन भी अभियान चलाया जाएगा। नए शहर की जिम्मेदारी उनके पास नहीं है। इसी के चलते वह पुराने शहर में अलसुबह से ही अभियान पर नजर रखने के लिए भ्रमण कर रहे हैं। स्थायी कर्मियों से सफाई कार्य कराने वाले हरीश मेहता का कहना है कि पूरे संसाधन व कर्मी मैदान में उतार दिए गए हैं। दीपावली के अगले दिन पटाखों व आतिशबाजी के कारण होने वाली गंदगी को भी अलसुबह ही साफ करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.