इनेलो और भाजपा पर बराबर प्रहार कर रहे हैं वीरेन्द्र
10 जीयूआर 13 चुनावी अखाड़ा जासं, गुड़गांव : बादशाहपुर से कांग्रेस उम्मीदवार वीरेन्द्र सिंह इनेलो औ
10 जीयूआर 13
चुनावी अखाड़ा
जासं, गुड़गांव : बादशाहपुर से कांग्रेस उम्मीदवार वीरेन्द्र सिंह इनेलो और भाजपा दोनों पर खूब प्रहार कर रहे हैं। मतदाताओं को इनेलो के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहते हैं कि लूट का दौर तुमने खूब देखा है, अब उनके झांसे में मत आ जाना, लूट के शासन से कांग्रेस ने तुम्हें मुक्ति दिलाई अब फिर लूटने की साजिश हो रही है। वीरेन्द्र बताते हैं कि भाजपा वाले भी इस साजिश में शामिल हैं, इन्होंने भी पहले मिलकर इनेलो वालों के साथ लूट की सरकार चलाई थी अब भले ही यह ऊपर से अलग अलग हैं लेकिन अंदर खाते मिले हुए हैं। बीमारी के बहाने जो ओम प्रकाश चौटाला प्रचार करते घूम रहे हैं यह भाजपा की केन्द्र सरकार की मेहरबानी की देन है, जिसने लोकसभा चुनाव के दौरान भी लोगों को गुमराह करके ठग लिया, एक ठग आया था और ठग कर चला गया लेकिन अब ठगी में मत आ जाना। वीरेन्द्र अपने प्रचार के दौरान मतदाताओं को यह भी बताते हैं कि किस तरह से दस साल के शासनकाल में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है जिसे और आगे ले जाने की बहुत जरूरत है और इसे कांग्रेस की आगे बढ़ा सकती है। वीरेन्द्र खुद अपने प्रचार की कमान तो संभाले ही हुए हैं, उनके पिता राव धर्मपाल सहित अन्य कई संगठन भी उनके प्रचार में जुटे हैं।