महिला से छीनी चेन
By Edited By: Published: Sat, 13 Sep 2014 06:48 PM (IST)Updated: Sat, 13 Sep 2014 06:48 PM (IST)
जासं, गुड़गांव : सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनौती बने झपटमारों ने एक और वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार देर शाम बदमाशों ने सेक्टर चौदह निवासी शमा अरोड़ा के गले से चेन छीन ली। पीड़िता ने शोर मचाया तो बदमाश उसे चिढ़ाते हुए भाग गए। शमा ने कहा बदमाश एक मोटर साइकिल में सवार थे। एक युवक चला रहा था जबकि दूसरा पीछे बैठा हुआ था। उसे तब निशाना बनाया गया जब वह हुडा मार्केट से घर की ओर आने लगी। तभी पीछे बैठे युवक ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाखुश दिखे। मालिनी, अरुणा ने कहा अब तो घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बाहर सुबह शाम सैर भी नहीं कर सकते।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें