Move to Jagran APP

लीड..दस लाख मतदाता करेंगे चार प्रतिनिधियों का चुनाव

By Edited By: Published: Fri, 12 Sep 2014 06:17 PM (IST)Updated: Fri, 12 Sep 2014 06:17 PM (IST)
लीड..दस लाख मतदाता करेंगे चार प्रतिनिधियों का चुनाव

आदित्य राज, गुड़गांव: विधानसभा चुनावों में जिले के लगभग दस लाख मतदाता चार जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। जिले के दायरे में गुड़गांव, बादशाहपुर, पटौदी एवं सोहना विधानसभा क्षेत्र आते हैं। सबसे अधिक मतदाता बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं। मतदाता संख्या के लिहाज से भी बादशाहपुर प्रदेश का सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र भी है। चारों विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या में दिन प्रतिदिन तेजी बढ़ रही है।

loksabha election banner

इसका पता इन आंकड़ों को चलता है कि इन क्षेत्रों में मतदाता संख्या कितनी तेजी से बढ़ रही है। लोकसभा चुनाव में मतदाताओ की संख्या 9 लाख 71 हजार 975 थी। जबकि 31 जुलाई को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 9 लाख 87 हजार 710 हो गई। यानी कि लोकसभा चुनाव के बाद मतदाताओं की संख्या में 15 हजार 735 की वृद्धि हुई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 31 जुलाई को ही हो चुका है। हालांकि नाम दर्ज करने का काम नामांकन की अंतिम तिथि से एक सप्ताह पहले तक चलेगा। नामांकन की अंतिम तिथि से एक सप्ताह पहले तक मतदाताओं की संख्या में लगभग दस हजार की बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।

तेजी से बढ़ रही है मतदाताओं की संख्या

लोकसभा चुनाव के दौरान पटौदी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओ की संख्या 190079 थी। इसमें 100578 पुरुष व 89501 महिला मतदाता शामिल थे। 31 जुलाई को प्रकाशित मतदाता सूची के मुताबिक मतदाताओं की संख्या 192229 हो गई है। इसमें 101404 पुरुष व 90825 महिला मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव के समय बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 307535 थी। इसमें 162638 पुरुष एवं 144897 महिलाएं थीं। 31 जुलाई को अंतिम प्रकाशन के मुताबिक मतदाताओं की संख्या 313082 हो गई। इसमें 165352 पुरुष एवं 147730 महिला मतदाता हैं। गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की संख्या 287571 थी। इसमें 150176 पुरुष एवं 137395 महिला मतदाता थी। 31 जुलाई को अंतिम प्रकाशन के मुताबिक मतदाताओं की संख्या 291273 है। इसमें 152215 पुरुष एवं 139058 महिला मतदाता हैं। इसी तरह सोहना विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की संख्या 186790 थी। जिसमें 100267 पुरुष एवं 86523 महिला मतदाता शामिल थी। सूची के अंतिम प्रकाशन के मुताबिक मतदाताओं की संख्या 191126 हो गई है। इसमें 102483 पुरुष एवं 88643 महिला मतदाता शामिल हैं।

अधिकांश विधानसभा क्षेत्र में संख्या डेढ़ लाख

साउथ सिटी निवासी व चुनाव मामलों के जानकार राजेश वर्मा कहते हैं कि प्रदेश के अधिकांश विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या डेढ़ लाख से इससे कुछ अधिक है। इसके हिसाब से बादशाहपुर एवं गुड़गांव को दो-दो हिस्सों में बांट देना चाहिए। इससे चुनाव लड़ने वालों को भी आसानी होगी और चुनाव विभाग का काम भी आसान होगा। तीन-तीन लाख मतदाताओं के ऊपर एक इलेक्शन कानूनगो की व्यवस्था सही नहीं है।

जागरुकता का दिखने लगा है असर

''मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के प्रति लोगों में काफी जागरूकता आई है। खासकर गुड़गांव जिले में अधिक उत्साह देखा जा रहा है। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव से विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हो चुकी है। जहां तक विधानसभा क्षेत्र की संख्या बढ़ाने का सवाल है तो यह कार्य परिसीमन के दौरान ही होता है। परिसीमन कई वर्षो के अंतराल पर एक बार होता है।''

-श्रीकांत वालगद, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.