कबड्डी टीम में वजन के हिसाब से होंगे शामिल
By Edited By: Published: Tue, 02 Sep 2014 06:34 PM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 06:34 PM (IST)
जागरण सवांददाता, गुड़गांव:
स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर 14 लड़कों के वर्ग में 51 किलो भार के खिलाड़ी शामिल होंगे और लड़कियों में 48 किलो भार की खिलाड़ी शामिल होंगी। अंडर 17 के लड़कों में 57 किलो भार व लड़कियों में 53 किलो भार शामिल किया जाएगा। अंडर 19 लड़कों में 65 किलो भार ओर लड़कियों में 59 किलो भार के खिलाड़ी टीम में शामिल किए जाएंगे। स्कूली खेलों में टीम के सभी खिलाडि़यों का वजन नियमों के अनुसार रखना होगा। जिस खिलाड़ी का वजन ज्यादा पाया गया, तो उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा। सभी टीमों को पहले बताया गया है कि खिलाड़ी वजन के हिसाब से शामिल करे।
-------------
नियमों को लागू रखा जाएगा। इस में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
-ईश्वर शर्मा, जिला सहायक खेल अधिकारी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें