गेंद भाजपा के पाले में है
संवाद सहयोगी, पटौदी : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के एक दिन बाद पटौदी की रैली में आए हरियाणा जनहित कांग्रेस सुप्रीमो कुलदीप बिश्रनेई के तेवर कुछ बदले दिखे। यहां हुई सभा में उन्होंने भाजपा के खिलाफ कुछ नहीं बोला। गठबंधन के मुद्दे पर कहा कि उन्होंने अपनी बात अमित शाह के समक्ष रख दी है अब गेंद भाजपा के पाले में हैं।
सभा से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जो भाजपा नेता गठबंधन तोड़ने के पक्षधर है वे वास्तव में विरोधी दलों से मिले हुए है। यदि गठबंधन टूटा तो वास्तव में दोनों दलों को नुकसान होगा। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर अप्रत्यक्ष रूप से यह कहकर निशाना साधा कि जब वे संघर्ष कर रहे थे तब यहा के स्थानीय नेता मलाई खा रहे थे। आज फिर मलाई खाने के लिए भाजपा में हैं।
उन्होंने नाराजगी जताई की मीडिया में उन्हे 30, 35 सीटों पर सहमत होते हुए दिखा रहा है जो उनकी छवि घूमिल करने का प्रयास है। हकीकत यह है कि उनकी अमित शाह से हुई मुलाकात में अपना 2011 वाला पक्ष रख दिया है। भाजपा दो तीन दिन में अपना पक्ष रखेगी।
इससे पूर्व सभा में बिश्रनेई ने राज्य सरकार पर बरसे। उन्होंने विकास कार्यो तथा सरकारी नौकरिया में भेदभाव के आरोप लगाए। इनेलो पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि इनेलो शासन आया तो लूट खसोट शुरू हो जाएगी तथा लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं रहेगे।
इस अवसर पर हजकां के दक्षिणी हरियाणा के प्रभारी रघु यादव, जिलाध्यक्ष बेगराज यादव, उपाध्यक्ष राजेश वाल्मीकि, एडवोकेट अरूण शर्मा तथा लखन सिंह आदि थे।