भाजपा नेता व टोल मैनेजर में ठनी, पुलिस जांच में जुटी
- भाजपा नेता ने टोल प्लाजा मैनेजर व अन्य के खिलाफ दी शिकायत
- टोल प्लाजा मैनेजर ने भी शिकायत दे आरोप लगाए
- पुलिस दोनों शिकायतों की जांच में जुटी
जागरण संवाददाता, गुड़गांव : खेड़की दौला टोल प्लाजा के आपरेशन मैनेजर व अन्य के खिलाफ भाजपा नेता राजवीर सिंह निवासी मानेसर ने पुलिस को शिकायत दी है। आरोप हैं कि मैनेजर व अन्य कर्मियों ने उसके बीमार बेटे के वाहन को जबरन रोके रखा। उसकी पत्नी व चालक ने जब अपनी फारच्यूनर (एसयूवी) को जाने देने की गुजारिश की तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। वहीं टोल मैनेजर सदानंद (सेवानिवृत्त मेजर)ने भी शिकायत दी है। उसका आरोप है कि भाजपा नेता के चालक ने बगैर पास टोल पार करने का प्रयास किया। जब उसे रोका गया तो चालक ने राजवीर सिंह से बात कराई। जिसने फोन पर उसे मारने की धमकी के साथ टोल प्लाजा को तहस-नहस करने की धमकी दी।
घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे हुई। मानेसर से गुड़गांव आ रही फारच्यूनर को टोल बैरियर पर रोक लिया गया। चालक ने वाहन में लेटे एक बच्चे को बीमार बता जल्दी निकलने देने की गुजारिश की। लेकिन टोल कर्मी ने नहीं सुनी उसने कहा टोल पर्ची कटानी पड़ेगी। चालक ने कहा वाहन पास के गांव का है जहां का टोल माफ है। आईडी प्रूफ दिखाने को लेकर दोनों में कहासुनी हुई तो मैनेजर सदानंद भी मौके पर पहुंच गया। उसने कहा वाहन किनारे लगाए फिर बात करें। इसके बाद वाहन में बैठी महिला व मैनेजर में कहासुनी हुई। मामला बढ़ता देख चालक ने मालिक राजबीर को फोन लगा दिया था। पुलिस को शिकायत पहले मैनेजर ने दी जिसे सुन राजबीर सिंह को जांच के लिए बुलाया गया तो उसने भी लिखित शिकायत देकर मैनेजर व अन्य कर्मियों पर आरोप लगाए।
---
'' शिकायत दोनों ओर से आई है। जांच की जा रही है। जिसका भी दोष मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी
इंस्पेक्टर हरदीप सिंह हुड्डा, थाना प्रभारी खेड़की दौला