फिरोजपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन की रद
संवाद सूत्र, टोहाना: सोमवार को पड़े धुंध कोहरे के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। जिसके चल
संवाद सूत्र, टोहाना:
सोमवार को पड़े धुंध कोहरे के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। जिसके चलते सड़कों पर चलने वाले वाहनों, रोडवेज व रेलगाड़ियों के पहियों की गति धीमी पड़ गई। अलसुबह स्कूल को जाने वाले वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस धुंध के चलते कई स्कूलों में छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा सके। जबकि अन्य शहरों के लिए जाने वाले लोगों को अपने कार्यक्रम रद्द करने पड़े।सोमवार की धुंध का असर बस सेवाओं पर पड़ा जिसके चलते बस सेवा बुरी तरह से प्रभावित रही।
फतेहाबाद से चंडीगढ़ जाने वाली कई बसे रद्द हो गई जबकि टोहाना से अन्य शहरों को जाने वाले रूटों पर बसें रवाना तो हुई लेकिन कई बसों के रास्ते में ही वापस लौटाना पड़ा। बस सेवा प्रभावित होने पर जहां कई यात्रियों ने अपने कार्यक्रम स्थगित किये वहीं कहीं यात्री देर-सबेर अपने गंतव्य को रवाना हुआ। धुंध का असर सुबह से दोपहर तक जारी रहा। जबकि सूर्यदेव प्रकट ना होने से ठंड का प्रकोप भी शुरू हो गया था। दिन में शहर से बाहर निकलते ही धुएं के गुबार वातावरण में अंधकार फलाये हुए थे जिसके कारण वाहन चालकों द्वारा धीमी गति में सफर करने को मजबूर होना पड़ा। बस स्टैंड इंचार्ज सतबीर ¨सह ने बताया कि धुंध के चलते बस सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई। फतेहाबाद से पटियाला को जाने वाली एक बस रास्ते में भिड़ने से वह वापस आ गई। जबकि लोकल रूटों पर बस सेवा चलती रही।
----------------
रेल सेवाओं पर पड़ा बुरा असर
धुंध के चलते रेलगाड़ियों के पहियों की गति भी धीमी रही। जिसके चलते फिरोजपुर से दिल्ली को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी रद हो गई। जबकि दिल्ली से फिरोजपुर को जाने वाली सवारी गाड़ी दो घंटे देरी से आई। वहीं फिरोजपुर से दिल्ली को जाने वाली इंटरसिटी दो घंटे तथा फिरोजपुर से मुंबई को जाने वाली जनता एक्सप्रेस डेढ घंटा देरी से आई। गाड़ियों की देरी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कई यात्रियों को स्टेशन पर बैठकर गाड़ी का घंटों इंतजार करना पड़ा। जबकि कई यात्री बस के माध्यम से अपने गंतव्य को रवाना हुए।