शनि मंदिर में स्थापित की चांदी की प्रतिमा
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : हसील चौक पर स्थित शनि मंदिर में चांदी की मूर्तियां लगाने का कार्यक्रम का
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : हसील चौक पर स्थित शनि मंदिर में चांदी की मूर्तियां लगाने का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला व जिलाध्यक्ष वेद फुलां आदि पहुंचे। उद्योग मंत्री गोयल ने शनि मंदिर के भव्य निर्माण के लिए अपने निजी कोष से 11 किलो चांदी देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सबका साथ-सबका विकास, हरियाणा एक-हरियाणवी एक की तर्ज पर चलते हुए प्रदेश में चहुंमुखी विकास करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि होडल से लेकर सिरसा-डबवाली तक चहुंमुखी विकास करवाकर प्रदेश को विकास के मामले में अग्रणीय बनाया जा रहा है। नई उद्यम प्रोत्साहन नीति-2015 के तहत 4 लाख से अधिक रोजगार सृजित करना तथा एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित करना प्रमुख लक्ष्य है। उद्यमियों को एक ही छत के नीचे स्वीकृतियां प्रदान करने के लिए ई-बिज पोर्टल शुरू किया गया है। पंचायती जमीनों पर उद्योग स्थापित किए जाएंगे, जिसके तहत पंचायतों में आमदनी होगी और गांवों का चहुंमुखी विकास होगा तथा बेरोजगार युवकों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि विभाग फतेहाबाद, सिरसा तथा भिवानी जिलों में कॉटन इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए योजना तैयार कर रहा है और इस दिशा में कई उद्योगपतियों से उनके सुझाव भी मांगे गए है। सुभाष बराला ने कहा कि सरकार ने सुशासन एवं पारदर्शी सरकार देने के अपने वायदे को डिजिटल हरियाणा तथा नौकरियों में मैरिट को आधार बनाकर हकीकत में बदला है। आज हरियाणा ई-सेवाओं का पर्याय बन गया है, जिससे जनता के कार्य समयबद्ध और निर्बाध पूरे हो रहे हैं। आयोजित कार्यक्रम में शनि मंदिर कमेटी व बालाजी हनुमान सेवा मंडल के अध्यक्ष मदन बंसल, सुशील बंसल, वेदपाल गर्ग, शंकर बंसल, ज्ञान चंद मित्तल, अशोक गर्ग, पूर्ण ¨सगला, गौरव बंसल आदि ने भी उपस्थित साध-संगत को संबोधित किया और अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम मे भारत भूषण मिढ्डा, नगरपरिषद फतेहाबाद प्रधान दर्शन नागपाल, पूर्व चेयरमैन रामराज मेहता, एडवोकेट प्रवीण जोड़ा, महामंत्री बलदेव ग्रोहा, शम्मी ¨ढगडा, हंसराज सचेदवा, कमल चौधरी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र प्रजापति, वेद कुलड़िया, प्रीतम शर्मा, लख्मी शर्मा, सतीश जांगड़ा, मुख्तयार ¨सह बाजीगर, राम ¨सह मांजू, रमेश ¨सगला, डॉ. श्याम कंबोज आदि उपस्थित थे।