Move to Jagran APP

सचिन कुंडू के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक ने जताई खुशी

संवाद सूत्र, रतिया: हरियाणा यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के सम

By Edited By: Published: Mon, 05 Dec 2016 06:54 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 06:54 PM (IST)
सचिन कुंडू के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक ने जताई खुशी

संवाद सूत्र, रतिया: हरियाणा यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के समर्थक सचिन कुंडू के विजेता होने पर रतिया अनाजमंडी में पूर्व विधायक व हरियाणा एग्रो के पूर्व चेयरमैन जरनैल ¨सह व उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार किया। अनाजमंडी स्थित कांग्रेसी युवा उपाध्यक्ष राकेश कंबोज के कार्यालय पर आयोजित पत्रकारवार्ता पूर्व विधायक ने कहा कि यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद पर पूर्व सीएम के समर्थक की जीत इस बात की ओर संकेत करती है कि प्रदेश में अभी भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भी उनका सर्वोच्च स्थान है। प्रदेश के 71 विधानसभा क्षेत्रों में हुडडा सर्मथकों की जीत इस बात की ओर संकेत करती है कि प्रदेश में कांग्रेस का असली चेहरा है। प्रदेश में 17 जिलाध्यक्ष हुड्डा समर्थक बने है। प्रदेश के करीब सभी क्षेत्रों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया गया है। उन्होंने कहा कि सांसद दीपेंद्र ¨सह हुड्डा की मेहनत रंग लाई और युवा वर्ग में उनका जो प्रभाव है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच जरनैल ¨सह, कुलदीप ¨सह, बलदेव महमदकी, हरचरण ¨सह धालीवाल, साहब राम, मनजीत ¨सह, बल¨वद्र खोखर, सतपाल कुमार, ऋषिकेश गर्ग, दर्शन गिल, कृष्ण कंबोज, ओम प्रकाश चुघ, अशोक महता, मिट्ठू कंबोज, सुरेश झांब, संजीव कुमार, कीर्ति जैन, सुख¨वद्र ¨सह, जस¨वद्र ¨सह, पवनदीप, प्रहलाद, गुर¨वद्र, लख¨वद्र, सोनी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.