पारिवारिक विवाद में दंपति घायल
रतिया: गांव बलियाला में हुए पारिवारिक झगड़े में पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रतिया के
रतिया: गांव बलियाला में हुए पारिवारिक झगड़े में पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल में भर्ती बाबू ¨सह तथा उसकी पत्नी ¨पकी शामिल हैं। पीड़ितों ने बताया कि पिछले कई दिनों से ही पारिवारिक विवाद चल रहा था और उपरोक्त विवाद भाई के साथ ही था। आरोप लगाया कि सुबह इस विवाद के चलते ही भाई सुमीर ने अपने भाई के साथ विवाद कर लिया और इस विवाद के तहत उसने मारपीट कर दी। जब उसकी पत्?नी बीच-बचाव करने आई तो उसके सिर पर भी चोट पहुंचा दी। हालांकि इस विवाद के चलते परिवार के लोगों ने आपसी समझौते के तहत ही मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन घायल हुई ¨पकी के मायके परिवार को जब उपरोक्त सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घायल ¨पकी के अलावा उसके पति को उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवा दिया। इस दौरान घायल ¨पकी ने इस विवाद के पीछे अपनी सास को भी जिम्मेवार ठहराया और आरोप लगाया कि सास भी निरंतर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करती है और मारपीट भी करती है।