सड़क हादसे में मोपेड सवार घायल
संवाद सूत्र, टोहाना: जमालपुर रोड पर एक मोपेड सवार व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गया। इसे नागरिक अस्
By Edited By: Published: Fri, 24 Jun 2016 11:11 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 11:11 PM (IST)
संवाद सूत्र, टोहाना: जमालपुर रोड पर एक मोपेड सवार व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गया। इसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गांव सुल्हेड़ा का बलवान ¨सह अपने भांजे को जमालपुर शेखां रेलवे स्टेशन पर छोड़कर वापस आ रहा था। जैसे ही वह फाटक पार कर टोहाना की ओर जा रहा था तो पीछे से आ रहे एक ओटो की टक्कर से उसकी मोपेड दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। इस हादसे में उसके सिर, आंखों, हाथों व पैरों में गहरी चोटें आई हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें