350 लोगों को लगाये टायफायड से बचाव के टीके
संवाद सूत्र, टोहाना: भारत विकास परिषद की टोहाना शाखा के सदस्यों ने शाखा के 16वें स्थापना दिवस के उपल
संवाद सूत्र, टोहाना: भारत विकास परिषद की टोहाना शाखा के सदस्यों ने शाखा के 16वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विकलांग सहायता केंद्र पर टायफायड से बचाव के लिए टीकाकरण शिविर आयोजित किया। इसमें 350 लोगों को टायफायड के बचाव के टीके लगाए। शाखा संरक्षक अनूप कुमार ने बताया कि गर्मियों में टायफायड का प्रकोप काफी बढ़ जाता है। यह कई बार जानलेवा भी साबित हो जाता हैं। इसलिए टीकाकरण करवाने से इस रोग से बचा जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि यह टीका दो वर्ष से ऊपर के सभी बच्चों व व्यसकों को लगाया जाता है। इससे व्यक्ति या बच्चा दो वर्ष तक टायफायड से सुरक्षित रहता हैं। शिविर में डॉ. हर¨वद्र सागु, फार्मासिस्ट हिमांशु व ¨वकल गुलाटी, अनूप कुमार, दीपक अरोड़ा, कुश भार्गव, प्रवीन मेहंदीरत्ता, जितेंद्र बंसल, चंद्र भाटिया, सुनील अनेजा, मुकेश बंसल, राजेश बंसल आदि ने सेवाएं प्रदान की।