विद्यार्थियों को सिखाए योग के गुर
संवाद सूत्र, भट्टूकलां: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भट्टूकलां में सीआरपी के तहत प्राणायाम आसन कर
संवाद सूत्र, भट्टूकलां: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भट्टूकलां में सीआरपी के तहत प्राणायाम आसन करवाए गए। योग शिक्षक राजेश बेनीवाल ने योग के साथ- साथ विभिन्न आसनों से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें हर रोज योग अपनाना चाहिए। नियमित योग करने से काफी रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। योग से व्यक्ति निरोग होता है। स्वस्थ व्यक्ति के योगासन करने से वह कभी बीमार नहीं होता। उन्होंने कहा कि प्राणायाम का निरंतर अभ्यास करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। इसके साथ- साथ व्यक्ति का खानपान सुधरता है तथा व्यक्ति की सोच सकारात्मक बनाती है। वर्तमान युग में निरोगी जीवन जीने का एक मात्र तरीका योग है। इसलिए उन्होंने उपस्थित साधकों से आह्वान किया कि वे इसे अपनी दिनचार्य का हिस्सा बनाए। स्कूल के प्राचार्य वेद प्रकाश भाखर ने योग शिक्षक राजेश बेनीवाल का आभार जताते हुए कहा कि विद्यार्थियों को योग की जानकारी देने से उनमें नई ऊर्जा मिली है। इस अवसर पर सरोज माचरा, देसराज माचरा, सतबीर बेनीवाल, रामकुमार सिवंर, सुरेन्द्र बेनीवाल, ईश्वर शर्मा, प्रेम कादियान, राजेश बाना, प्रतिभा यादव, ममता, रामभतेरी, डॉ. भरतलाल आदि उपस्थित थे।