मजदूर की मौत
संवाद सूत्र, टोहाना निकटवर्ती गांव लोहाखेड़ा में एक मजदूर की पेट में दर्द होने के बाद मौत हो गई।
By Edited By: Published: Sun, 07 Feb 2016 01:00 AM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 01:00 AM (IST)
संवाद सूत्र, टोहाना
निकटवर्ती गांव लोहाखेड़ा में एक मजदूर की पेट में दर्द होने के बाद मौत हो गई।
लगभग 40 वर्षीय मजदूर बलबीर ¨सह शुक्रवार को एक किसान के खेत में कार्य कर रहा था। अचानक उसके पेट में दर्द होने पर उसे खेत मालिक टोहाना के नागरिक अस्पताल में ले आए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे अग्रोहा मेडिकल में इलाज के लिए रेफर कर दिया। अग्रोहा में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसका शव टोहाना के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जांच अधिकारी देवी लाल ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के ब्यान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्यवाही की हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें