पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया की उपलब्धियां
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया का कार्यकाल सराहनीय रहा है। उनके कार्यकाल
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया का कार्यकाल सराहनीय रहा है। उनके कार्यकाल में आपराधिक मामलों का तेजी से पटाक्षेप हुआ। ऐसा कोई बड़ा घटनाक्रम नहीं हुआ, जिसका खुलासा करने में एक सप्ताह से ज्यादा समय लगा हो। नशा मुक्ति अभियान की दिशा में भी उनका अच्छा प्रयास था। उनके कार्यकाल में आबकारी अधिनियम के तहत 1362 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें 1384 लोगों की गिरफ्तारी हुई। 29065 देशी शराब की बोतलें, 1029 अवैध शराब व 15198 अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं। इसके अलावा 2351 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। यहां तक कि 14 शराब की चलती भट्ठियां पकड़ी गईं। इनके अलावा मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 133 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया। तस्करों से 6 किलो अफीम, 1019 किलो चूरापोस्त, 580 ग्राम स्मैक, सवा दो किलो गांजा, 197 किलो हेरोईन व नशीली दवा बरामद की गई।
इनके अलावा 53 मामले शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। इनमें 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों से 65 पिस्टल, एक रिवाल्वर, 165 कारतूस व छह मैगजीन बरामद की गईं। इसके अलावा 6 मोस्टवांटेड अपराधी, 104 उद्घोषित अपराधियों तथा 111 बेल जम्पर तथा 1 पैरोल जम्पर को गिरफ्तार किया गया। 12 अपराधी गिरोह बेनकाब किए गए। हाल ही में ऐसा गिरोह बेनकाब किया, जो निर्दोषों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराकर 60 लाख रुपये ले रहा था। पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया।
---------------------
सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी
उनके कार्यकाल में पुलिस विभाग द्वारा सशक्त महिला सशक्त समाज के नाम से आत्मरक्षा प्रशिक्षण की शुरूआत की गई है जिसमें सप्ताह के हर शनिवार व रविवार को आत्म रक्षा के गुर सिखाये जाते हैं। अब तक इसमें विभिन्न स्कूलों व कालेजों की 2200 लड़कियों को प्रशिक्षित किया गया है। नशा मुक्ति के लिए
रतिया के गांव भरपूर, महमदगी, कलोठा तथा टोहाना के गांव जमालपुर शेखां में कार्यक्रम भी करवाए गए। सिविल सर्जन की सहायता से नशा मुक्ति शिविर लगाए गए। वन महोत्सव के दौरान जिला पुलिस द्वारा विभिन्न थानों में 4250 पौधे लगाये गए। इसके अलावा यातायात नियमों के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया।