विद्याíथयों ने ली कन्या बचाने की शपथ
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : नारी सशक्त होगी तो देश भी सशक्त होगा, इसलिए महिलाओं का सशक्त होना बहुत ज
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : नारी सशक्त होगी तो देश भी सशक्त होगा, इसलिए महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। नारी अपने आप को किसी भी हालात में कमजोर ना समझें। वे सभी क्षेत्रों में आत्मविश्वास के साथ आगे बढकर समाज व देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाएं। ये बात कन्या शक्ति क्रांति की सात जिलों की प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री गायत्री देवी ने भोडिया खेड़ा स्थित आईटीआई में छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने छात्राओं को कन्या बचाओ बारे शपथ भी दिलाई।
उन्होंने कहा कि इतिहास को उठाकर देखो पुरूषों के किसी भी आंदोलन में भी महिलाओं का ही महत्वपूर्ण रोल रहा है। इसलिए महिला की अनदेखी से देश का निर्माण संभव नहीं है। सर्वांगिण विकास में महिलाओं की अहम भूमिका महत्वपूर्ण रही है, इतिहास इस बात का गवाह है। भारतीय महिलाओं ने देश, समाज व परंपररा को कायम रखने में अपना असीम योगदान दिया है। इसलिए सभी भेदभाव मिटाने का संकल्प ले और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठाए। उन्होंने कहा कि बेटियों के बचाने के साथ-साथ शिक्षित करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अन्य देशों में बेटियों से कोई भेदभाव नहीं किया जाता तभी तो वे विकसीत है। कुदरत ने भी बेटा-बेटी को एक समान दर्जा दिया है। हम भेदभाव क्यों करें।