Move to Jagran APP

स्वच्छता से कोसों दूर मॉडल टाउन वासी

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : सिरसा रोड पर बस स्टैंड से आगे रतिया मोड़ तक मॉडल टाउन एरिया है। मॉडल टाउन

By Edited By: Published: Thu, 01 Oct 2015 10:55 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2015 10:55 PM (IST)
स्वच्छता से कोसों दूर  मॉडल टाउन वासी

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : सिरसा रोड पर बस स्टैंड से आगे रतिया मोड़ तक मॉडल टाउन एरिया है। मॉडल टाउन का कुछ हिस्सा रिहायशी कॉलोनी के रूप में जाना जाता है तो कुछ हिस्से में निजी अस्पताल, दुकानें व ढाबे आदि हैं। पास ही डाकघर है। यहां की मुश्किल ये है कि यह एरिया पूरी तरह विकसित नहीं हो पाया। इसी जगह पर टैक्सी स्टैंड है। दूसरी तरफ ग्रीन बेल्ट भी है, जो खस्ता हालत में है। कई दिन तक सफाई नहीं होती।

loksabha election banner

इतिहास : इस एरिया का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है। लगभग बीस साल पहले यहां जगह खाली रहती थी। वर्ष 1995 के बाद यहां मॉडल टाउन विकसित हुआ। काफी संख्या में मकान बन गए, जिसके बाद यहां रिहायशी इलाका बन गया। इसके बाद यहां पार्क भी विकसित हो गए। मॉडल टाउन के साथ ही सरकारी अस्पताल है। इस कारण काफी संख्या में निजी अस्पताल भी यहीं बन गए। अब यहां शायद ही कोई प्लॉट हो जो खाली पड़ा हो।

ये हैं प्रमुख समस्याएं

1- यहां सफाई व्यवस्था का अभाव है। आसपास के लोग कचरे का ढेर लगा देते हैं। कचरा सड़कों पर ही पड़ा रहता है। कई कई दिन तक सफाई ही नहीं होती।

2- यह एरिया हुडा के अंतर्गत आता है। हुडा का फतेहाबाद में कोई कार्यालय नहीं है। इसलिए यहां अधिकारी समस्याओं का जायजा लेने के लिए भी नहीं आते।

3- मॉडल टाउन के साथ बनी ग्रीन बेल्ट व छोटे छोटे पार्को की दुर्दशा हो रही है। इन पार्कों की सफाई नहीं होती और सुरक्षा दीवार टूटी पड़ी है।

यहां सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। आसपास के लोग कचरे का ढेर लगा देते हैं। कई दिन तक कचरा उठाया ही नहीं जाता, जिससे बुरा हाल हो जाता है।

- धर्मपाल, मॉडल टाउन निवासी।

यह एरिया हुडा के अंतर्गत आता है। हुडा का फतेहाबाद में कोई कार्यालय नहीं है। इसलिए यहां अधिकारी समस्याओं का जायजा लेने के लिए भी नहीं आते। इसलिए समस्याएं ज्यादा हैं।

- दीपक, स्थानीय निवासी।

मॉडल टाउन में टैक्सी स्टैंड है। यह जगह काफी नीची है। इस कारण यहां बारिश के दिनों में पानी जमा हो जाता है। उसके बाद तो हालात बेहद खराब हो जाते हैं।

-विक्रम, स्थानीय निवासी।

यह एरिया हुडा के अंतर्गत आता है। हुडा का फतेहाबाद में कोई कार्यालय नहीं है। इसलिए यहां अधिकारी समस्याओं का जायजा लेने के लिए भी नहीं आते।

- शामलाल, स्थानीय निवासी।

मॉडल टाउन के साथ बनी ग्रीन बेल्ट व छोटे पार्को की दुर्दशा हो रही है। इन पार्कों की सफाई नहीं होती और सुरक्षा दीवार टूटी पड़ी है। इनमें आसपास के लोग कचरा डालते हैं।

- रणबीर, मॉडल टाउन निवासी।

हम समस्याओं पर गंभीर हैं : जेई

हुडा के जेई वीरभान ने बताया कि हम स्थानीय समस्याओं से वाकिफ हैं और इनको लेकर गंभीरता से विचार भी कर रहे हैं। यहां सफाई व्यवस्था या अतिक्रमण जैसी समस्याओं का जायजा ले चुके हैं। जल्द ही इन समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा। पार्को व ग्रीन बेल्ट की हालत जल्द सुधारी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.