Move to Jagran APP

दिन में गर्मी, शाम को बारिश से मिली राहत

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। रविवार शाम से भयंकर गर्मी का प्रको

By Edited By: Published: Mon, 29 Jun 2015 06:28 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2015 06:28 PM (IST)
दिन में गर्मी, शाम को बारिश से मिली राहत

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। रविवार शाम से भयंकर गर्मी का प्रकोप था। सोमवार को भी दिनभर गर्मी थी। मगर दोपहर बाद हुई बारिश से बड़ी राहत मिली। पहले शहर के बाजारों में सन्नाटा था। जैसी ही बारिश थमी तो शहर में रौनक लौट आई। दोपहर बाद हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है। इससे लोगों को गर्मी से जबरदस्त राहत मिली।

loksabha election banner

सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्शियस दर्ज किया गया। दिन के समय इतनी उमस थी कि कूलर के आगे भी लोगों के पसीने निकल रहे थे। वहीं बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान थे। लोग बारिश होने की कामना कर रहे थे। सोमवार दोपहर बाद तेज बारिश व हवा चलने के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि बारिश ज्यादा समय तक नहीं हुई। सोमवार दोपहर बाद बारिश होने से तापमान 40 डिग्री पर आ गया व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्शियस दर्ज किया गया।

अभी और बारिश की संभावना

सोमवार दोपहर बाद बारिश के बाद भी आसमान में काले बादल छाए थे। साथ में तेज हवा भी चल रही थी। मौसम को देखकर अनुमान लगाया गया है कि बारिश अभी और आ सकती है। यह बारिश धान उत्पादकों के लिए अच्छी है, लेकिन नरमा उत्पादक ¨चतित हैं, क्योंकि कई क्षेत्रों में बारिश के कारण नरमा की फसल खराब भी हो रही है।

चौक में लगवानी पड़ी छतरी

भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिस ने लालबत्ती चौक पर छतरी लगवाई है। लालबत्ती खराब होने पर यहां पर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को हर समय तैनात करना पड़ रहा है। दिन के समय गर्मी अधिक होने के कारण पुलिस कर्मचारी यहां पर खड़ा नहीं रह पाता था। कर्मचारियों ने मांग की थी कि गर्मी से बचने के लिए कोई व्यवस्था की जाये। इस पर पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों के लिए छतरी बनाने के आदेश दिए थे। सोमवार को छतरी बनाने का कार्य भी शुरू हो गया है। छतरी बनने के बाद बारिश व गर्मी में पुलिस कर्मचारियों को राहत मिलेगी। बता दें कि यहां पर इससे पूर्व भी पांच-छह बार छतरी बनाई जा चुकी है, लेकिन रात के समय वाहन चालक तोड़ जाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.