महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : हंस कॉलोनी निवासी एक महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगा
By Edited By: Published: Mon, 29 Jun 2015 06:06 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2015 06:06 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : हंस कॉलोनी निवासी एक महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जब उसकी बेटा उसे छुड़ाने आया तो उसे भी घायल करने का आरोप लगाया है। घायल को फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हंस कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला मोहम्मद देर रात उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने शोर मचाया तो उसका बेटा व सास आई। युवक ने उनके साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गया। इस दौरान उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें