मनुष्य जीवन ज्ञान का भंडार : कुशल गिरी
संवाद सूत्र, भट्टूकला : गाव पीलीमंदोरी की श्रीकृष्ण प्रणामी गौशाला में चल रही गौ कथा का बुधवार को सम
संवाद सूत्र, भट्टूकला : गाव पीलीमंदोरी की श्रीकृष्ण प्रणामी गौशाला में चल रही गौ कथा का बुधवार को समापन हो गया। समापन के दौरान विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय नागौर के संस्थापक स्वामी कुशल गिरी महाराज ने गोभक्तों को प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य ही एक ऐसा जीव है जिसमें ज्ञान का भंडार है। वह अपनी सद्बुद्धि का उपयोग करते हुए मानव कल्याण के लिए सेवक के रूप में कार्य करे तभी उसके जीवन की नैया पार होगी। बहुत से लोग आत्मिक शाति के लिए दूर दराज तीर्थ स्थानों अथवा मंदिरों पर पूजा अर्चना करने जाते है। उनका धर्म के प्रति आस्था रखना अच्छी बात है, लेकिन आप अपने दिल से निस्वार्थ भाव के साथ किसी जरूरत मद की सेवा करके देखे तो आपकी आत्मा की आवाज कहेगी की आज हमने सही कार्य किया। तभी तो कहा गया है कि आत्मा सो परमात्मा। इस दौरान कथा वाचिका बाल व्यास पूज्य देवी ममता ने श्रद्धालुओें को कहा कि भागवत कथा से ज्ञान की ज्यौत जलती है। इसलिए भागवत के प्रति समर्पित होकर इसके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान गौशाला में भण्डारे का आयोजन भी किया गया। गौशाला कमेटी ने गौ सेवा में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर गाव पीलीमन्दोरी, रुपाणा बिश्रनेईयान, नहराणा, नारायण खेड़ा सहित अनेक गावो के लोग मौजूद थे।