करंट लगने से व्यक्ति झुलसा, रेफर
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : गांव नागपुर में एक व्यक्ति बिजली के करंट लगने से झुलस गया। घायल को उसके
By Edited By: Published: Wed, 25 Feb 2015 08:31 PM (IST)Updated: Wed, 25 Feb 2015 08:31 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : गांव नागपुर में एक व्यक्ति बिजली के करंट लगने से झुलस गया। घायल को उसके परिजनों ने सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया।
गांव नागपुर निवासी काला सिंह के परिजनों ने बताया कि काला सिंह सुबह घर में बिजली की तार ठीक कर रहा था। अचानक उसका हाथ गलती से करंट वाली तार से छू गया। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसके परिजन काला सिंह को सामान्य अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें