लिया पानी बचाने का संकल्प और बन गए जल अंकल
सतभूषण गोयल, टोहाना जल जीवन के अस्तित्व के लिए जरूरी है। इसके बिना जीवन संभव नहीं हो सकता है। जल
सतभूषण गोयल, टोहाना
जल जीवन के अस्तित्व के लिए जरूरी है। इसके बिना जीवन संभव नहीं हो सकता है। जल संरक्षण को लेकर आजाद नगरवासी नवल सिंह पिछले सात वर्षो से जल बचाओ अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे है।
उनके द्वारा जल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे अभियान से अब बच्चे भी पानी वाले अंकल के नाम से उन्हे पुकारने लगे है। नवल सिंह को सात वर्ष पूर्व घटी एक घटना ने बदल कर रख दिया। जब शहर के भाटिया नगर के निवासियों को अपने बर्तनों के साथ घटों पानी के इतजार में नल के पास बैठे देखा। आगे जाकर मॉडल टाउन क्षेत्र में एक व्यक्ति पाइप से अपनी कार धो रहा था। एक ओर पानी का संकट तो दूसरी और इसकी बर्बादी देखकर उनका मन झकझोर उठा। पानी की बर्बादी उनसे देखी नहीं गई और वह कार धो रहे व्यक्ति से झगड़ पड़े। तब उस आदमी ने तो अपनी कार धोनी तभी बंद कर दी लेकिन इस घटना से नवल सिंह के मन में जन्म ले लिया पानी बचाने के संकल्प ने। उसी दिन से नवल सिंह ने टोहाना में जल बचाने की मुहिम छेड़ दी। इस अभियान में लोगों को साथ जोड़कर न केवल गली मोहल्लों बल्कि समाजसेवी संस्थाओं, स्कूली बच्चों व गृहिणियों के सहयोग से घरों के दरवाजे खटखटाकर, खुले नलों पर टोंटी लगाकर, रैलिया निकालकर, पर्चे बंटवाकर लोगों का ध्यान इस ओर दिलवाया। लोगों ने उनको सुना और धीरे-धीरे उनकी मुहिम का असर भी हुआ। अब टोहाना में यदि कहीं पानी व्यर्थ बह रहा है तो वहा से गुजर रहे दूसरे लोग ही अपने आप उसे बंद कर देते है।
नवल सिंह का कहना है कि नेक काम के लिए ज्यादा तामझाम और पैसों की जरूरत नहीं होती है बल्कि यदि व्यक्ति में जज्बा है तो भी लोग साथ जुड़ते चले जाते है। बहुत से लोगों को ऐसे मंच की तलाश होती है जहा से वे एक आह्वान पर सेवा कार्यो में जुट जाएं।
उनका कहना है कि टोहाना नहरों की नगरी होते हुए भी प्यासी रहती है। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा पानी को बेकार में बहाने के अलावा जमीन के पानी का दोहन किए जाने के कारण टोहाना क्षेत्र डार्क जोन में है। इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
-----
कई बार हुए सम्मानित
नवल सिंह द्वारा जल संरक्षण को लेकर चलाए गए अभियान को लेकर जहा निवर्तमान कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने सम्मानित किया। वहीं तत्कालीन एसडीएम तिलक राज ने, वर्ष 2009 में एसडीएम योगेश मेहता, वर्ष 2010 में एसडीएम अश्रि्वनी मैंगी भी सम्मानित कर चुके हे। वहीं एक संस्था द्वारा उन्हे जल स्टार अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।