कबीर बस्ती को बनाया साफ सुथरा
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : शहर को साफ-सुथरा बनाने की मुहिम में अपनी जिम्मेवारी सुनिश्चित करने के उ
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : शहर को साफ-सुथरा बनाने की मुहिम में अपनी जिम्मेवारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था जिन्दगी ने कबीर बस्ती रोड की सफाई-व्यवस्था का मोर्चा संभाला। संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह की अगुवाई में पदाधिकारियों ने कबीर बस्ती रोड पर पड़ी गंदगी को नप कर्मियों के सहयोग से हटवाने का काम किया। संस्था की इस मुहिम में कई अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अपना योगदान देते हुए इसे संस्था की एक सार्थक पहल करार दिया। गौरतलब है कि स्वच्छता अभियान के तहत जिन्दगी संस्था ने कबीर बस्ती रोड़ की सफाई व्यवस्था, सौंदर्यकरण की देखरेख करने का निर्णय लिया था। इस मार्ग पर विभिन्न मोहल्लों-कालोनियों से आवागमन करने वालों की सबसे बड़ी समस्या यहा पसरी गंदगी ही रही है, जिसका समाधान करवा पाना नगर परिषद के लिए भी अब तक बड़ा सिरदर्द साबित हो रहा है। इस कड़ी में जिन्दगी संस्था ने शहर को साफ-सुथरा बनाने के महाअभियान में अपनी गत दिवस अपनी जिम्मेवारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। जिसके तहत स्थानीय कबीर बस्ती रोड़ को चिन्हित करते हुए इसे गंदगीमुक्त करवाकर इसके सौंदर्यकरण, इस पर पौधा-रोपण करवाने, फुटपाथ और दीवारों पर रगाई-पुताई करवाने जैसे अहम कार्य करने पर सभी पदाधिकारियों ने सहमती जताई। संस्था पदाधिकारियों ने भावाधस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार अनार्य, सुभाष चन्द्र बोस संगठन प्रधान अमरीक सोढ़ी, समाजसेवी जगदीश नायक, मुकेश प्रजापत, अमन शर्मा, पवन कालड़ा आदि संग कबीर बस्ती रोड की गंदगी को हटवाने का काम किया। संस्था की इस सार्थक पहल की बदौलत अभियान से पूर्व जो कबीर बस्ती रोड गंदगी की पहाड़ी बना हुआ था, सफाई अभियान उपरात वही स्थान पूरी तरह से साफ-सुथरा दिखने लगा। संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह ने कहा कि कबीर बस्ती रोड पर गंदगी की समस्या लंबे समय से है। इसे एक ही दिन का सफाई अभियान चलाकर हल कर देना संभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्था प्रथम सप्ताह में प्रयास करेगी कि इस मार्ग पर कचरा बिखेरने वाले लोगों की आदत में बदलाव लाया जाए। घर-घर जाकर उन्हे इस बात के लिए प्रेरित किया जाए कि वे कचरा एकत्रित करने के लिए दोनों समय आने वाले नप कर्मियों की रेहड़ी में ही घरों का कचरा डालें ताकि कर्मी कचरा डालने के निर्धारित स्थान पर ही उस कचरों की डपिंग कर सकें।