विवादित जगह पर लंगर चलाये जाने के मामले में चार को भेजा जेल
संवाद सूत्र, रतिया : बृहस्पतिवार को नए बस अड्डे के पीछे स्थित सती मंदिर के समीप विवादित जगह पर लंगर
संवाद सूत्र, रतिया : बृहस्पतिवार को नए बस अड्डे के पीछे स्थित सती मंदिर के समीप विवादित जगह पर लंगर चलाने के आरोप में पकड़े गये चार लोगों को जेल भेज दिया है। वहीं आठ अज्ञात लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। तीन नाम सामने आने पर तीनों नामित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पहले राजेंद्र, चिमन, सतपाल, मदन व आठ अज्ञात के खिलाफ नायब तहसीलदार कर्ण सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर नामित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं अब पुलिस ने बिंदरी, नाजर और गोगी के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।
मामले के अनुसार नए बस अड्डे के पीछे पड़ी विवादित जगह पर एक समुदाय के लोगों द्वारा लंगर चलाया गया था। उक्त जगह का मामला कोर्ट में विचाराधीन है और उक्त जगह की चारदिवारी के भीतर जाने पर प्रतिबंध था। लंगर चलाये जाने की सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन ने लंगर को बंद करवा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कुछ लोगों पर मामला दर्ज किया था। इसमें पुलिस ने चार लोग जिसमें राजेंद्र, चिमन, सतपाल, मदन शामिल है को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहा चारों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। तीन अन्य बिंदरी, नाजर और गोगी के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।