कबड्डी में मोचीवाली की टीम रही प्रथम
संवाद सूत्र, भूना : नालंदा कन्या महाविद्यालय में सातवीं खंड स्तरीय लड़कियों की खेल-कूद एवं सास्कृतिक
संवाद सूत्र, भूना : नालंदा कन्या महाविद्यालय में सातवीं खंड स्तरीय लड़कियों की खेल-कूद एवं सास्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हो गया। कबड्डी प्रतियोगिता में मोचीवाली की टीम ने नहला की टीम को पराजित करके नगद पुरस्कार एवं ट्राफी जीत ली।
समापन समारोह पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल टोहाना के प्रधान संजय रेवड़ी ने की। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि लड़किया भी किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। अभिभावकों को भी लड़कियों को सम्मान स्वरूप शिक्षा व खेलों में आगे लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लड़किया ही हर क्षेत्र में लड़कों से आगे निकल रही हैं। खेलों में भी दर्जनों लड़कियों ने गोल्ड मैडल जीतकर विश्व के मानचित्र पर अपना नाम चमकाया है। लड़कियों को अगर थोड़ा सा परिवार का सहयोग मिल जाए तो वह अपनी मंजिल स्वयं पा सकती है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग, कॉलेज के डायरेक्टर बीआर चौधरी, प्रो. आशा हंस, मंजू रेवड़ी, गुरमीत कौर भट्टी, तन्नू सचदेवा, प्रियंका हस, रीना बैनीवाल, सुमन लहरिया, नीलम नहला, पुष्पा शर्मा, सुमन जाडली, गुरप्रीत कौर, संजय धीमान, मास्टर जसपाल कुला, प्रिंसीपल बलवन्त सिंह मल्ली आदि उपस्थित थे।
------------------
खो-खो में ढाणी साचला विजेता
लड़कियों की खेल -कूद प्रतियोगिता में रस्सा-कस्सी में भूथन कला की लड़किया प्रथम, हसंगा व नाढ़ोडी की लड़किया संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता में ढाणी साचला की टीम प्रथम व हिसार के बालक की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सास्कृतिक एकल नृत्य प्रतियोगिता में आदर्श हाई स्कूल की टीम प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही। समूह नृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम प्रथम व चौबारा की टीम द्वितीय स्थान पर रही।