शराबी ने पत्नी को पीटा, घायल
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : गाव धारनिया में शराबी ने पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। घायल महिला को अस्प
By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 02:51 AM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 02:51 AM (IST)
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : गाव धारनिया में शराबी ने पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। अस्पताल में उपचाराधीन ऊषा ने बताया कि उसका पति सुनील शराब का आदी है। वह रोजाना शराब पीकर आता है और उसके साथ झगड़ा करता है। बृहस्पतिवार को सुनील शराब पीकर आया और बेवजह उसे पीटने लगा। आस पड़ोसियों ने आकर उसे छुड़वाया। इसकी सूचना उसने अपने मायके वालों को दी। बाद में मायके वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें