सड़कों पर मौत बन दौड़ रही ट्रालियां
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है। इसके चलते पुलिस का सिर्फ द
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है। इसके चलते पुलिस का सिर्फ दुपहिया वाहनों पर ध्यान है। जबकि सच्चाई ये है कि यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन और भी कई हैं। इनमें खासकर ट्रैक्टर ट्रालियां हैं। गांवों से किसान फसल लेकर शहर में आते हैं। वे खेतों की तरह सड़क पर वाहन दौड़ाते हैं। खास बात ये है कि पुलिस ऐसे वाहनों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। ट्रालियां रात को दिखाई नहीं देती। इस स्थिति में ट्रालियों की वजह रात को हर समय हादसों का डर बना रहता है। इन दिनों बंछटियों से भरी ट्रालियां भी गुजरती हैं। मगर पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान शहर के चौक चौराहों तक सिमट कर रह गया है। पुलिस दुपहिया वाहनों के चालान काटने के अलावा कुछ नहीं कर रही। स्थिति ये है कि लोग पुलिस के व्यवहार से नाराज है। शहर के लोग बताते हैं कि यदि कोई रूटीन के काम से बाइक लेकर चलें जाएं तो रास्ते में पुलिस रोक लेती है। रविवार के दिन लोग फुर्सत के पलों में घर से बाहर निकलते हैं। रास्ते में पुलिस चालान काटकर हाथ में थमा देती है। यातायात पुलिस प्रभारी बहादुर सिंह का कहना है कि वह यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रयासरत हैं। जो भी नियमों की धज्जियां उड़ाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस हर तरह के वाहनों के चालान काटती है।