चारा काटने को लेकर संघर्ष, एक दर्जन घायल
संवाद सूत्र, रतिया : गाव सहनाल ढाणी के पास खेत से चारा काटने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। मारपीट में चार महिलाओं सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पक्ष एक में घायल गीता बाई, लख्मी बाई, शिरो बाई, पप्पू राम, संदीप कुमार और सत्तू राम आदि ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को गाव सहनाल ढाणी और हमजापुर के समीप सरपंच दर्शन के खेत में यह महिलाएं चारा काटने गई थी। उस जमीन को ठेके पर लेने वाले राम ¨सह और काला ¨सह ने 10-12 लोगों के साथ महिलाओं से मारपीट की। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि वह खेत से पशुओं का चारा काटने गई थीं, लेकिन आरोपियों ने उन पर गेहू काटने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मारपीट को देखकर उनके परिवार के अन्य लोग पप्पू राम, संदीप व सत्तू आदि उन्हें छुड़ाने को आए तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की, जिसमें सभी लोग घायल हो गए। महिलाओं का आरोप है कि मारपीट से उनकी बालियां भी गिर गई हैं।
दूसरे पक्ष के गोपाल चन्द, राजकुमार, विजय, राम चन्द्र और अविनाश कुमार ने बताया कि यह महिलाएं कई दिनों से उनके खेत से चारे के साथ-साथ गेहू की भी कटाई कर रही थी, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा था। विरोध पर महिलाओं ने विवाद खड़ा कर दिया और बाद में अपने सहयोगियों को लेकर उनकी ढाणियों पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि इस हमले के दौरान आरोपियों ने उन पर लाठियों के अलावा कापों से हमला किया, जिससे पांच लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि संघर्ष के बाद दोनों पक्ष रतिया के सरकारी अस्पताल पहुचे तो वहां भी जमकर तकरार हुआ। इसको देखते हुए अस्पताल प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी।