रिक्शा छोड़कर भागे चोर, दोबारा आए तो पकड़े गए
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद
चार मरला कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात जो युवक चोरी के आरोप में पकड़े गए। दोनों युवक रिक्शा लेकर सामान उठाने आए थे। घर के सदस्यों की आंख खुल गई, जिसके बाद रिक्शा छोड़कर भाग गए। उनमें से एक युवक दोबारा रिक्शा लेने आया तो पकड़े गए। पुलिस ने रात को ही दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। अभी तक किसी की पहचान नहीं बताई गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि चार मरला कॉलोनी में आत्म प्रकाश का मकान है। रात को घर के सभी सदस्य सोए हुए थे। बाहर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। रात को करीब दो बजे दो लोग दरवाजे को धक्का मारकर अंदर घुसे। उस वक्त सभी लोग सोए हुए थे। दोनों युवक एक एक करके दरवाजा खोलते गए। जिस कमरे में परिवार के सदस्य सोए हुए थे, उसे दरवाजे को खोल बैठे। तभी घर के सदस्य जाग गए। यह देखकर दोनों युवक मौके से भाग गए। वे अपने साथ सामान लादने के लिए रिक्शा लेकर आए थे। रिक्शा को भी वहीं छोड़कर चले गए। घर के सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों ने पूछताछ शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक रिक्शा लेने के लिए वापस लौट आया। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उस युवक ने चोरी के प्रयास की बात स्वीकार कर ली। सिटी थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है और शीघ्र ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा।