कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास
संवाद सूत्र, टोहाना : तीसरी कक्षा की छात्रा को पैसे का लालच देकर एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। 11 वर्षीय किशोरी की मा ने पुलिस को बताया कि वह चंदड़कला गाव निवासी है। दस सालों से आदर्श कॉलोनी के पास रहकर खेतों पर मजदूरी करती है। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी गीता कॉलोनी निवासी बिंद्र जोकि उनके पड़ोस के खेत में मजदूरी करता था तथा नशे का आदि है, जिस पर खेत मालिक ने उसे काम से हटा दिया था। उसने बताया कि शुक्रवार को उसकी मंदबुद्धि बालिका सुबह दस बजे प्राइमरी स्कूल जा रही थी कि गोगामेड़ी के पास आरोपी ने उसे रोक लिया और पैसे का लालच देकर नहर कॉलोनी के पास झाड़ियों में ले गया। जहा उसने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आस-पास के लोग वहां पहुंच गए और आरोपी को पकड़ कर उसकी पिटाई की। आरोपी वहां से लोगों को चकमा देकर भाग निकला।
किशोरी से पता पूछकर लोगों ने उसे घर पहुंचाया। लोगों ने पीड़िता के परिजनों को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।