महापौर ने पार्कों की समस्याओं के समाधान के लिए बनाई कमेटी
जासं, फरीदाबाद: महापौर सुमनबाला ने बृहस्पतिवार को वार्ड की समस्याओं को जाना। इसकी शुरुआत उन्होंने अप
जासं, फरीदाबाद: महापौर सुमनबाला ने बृहस्पतिवार को वार्ड की समस्याओं को जाना। इसकी शुरुआत उन्होंने अपने ही वार्ड नंबर-12 से की। महापौर ने अपने अन्य साथी पार्षदों और निगम के अधिकारियों के साथ पार्कों का निरीक्षण किया और मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए। महापौर ने प्रत्येक वार्ड के लिए 11 सदस्यीय कमेटी भी बनाई। ये कमेटी वार्ड की समस्याओं की जानकारी देगी। महापौर सुमनबाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करना चाहती हैं। इसी के चलते उन्होंने पार्षद का चुनाव लड़ा और लोगों ने उन्हें विजयी बनाया। अब महापौर चुने जाने पर उन्होंने वार्ड के सभी पार्कों का निरीक्षण किया। वह वार्ड में सीवर जाम की समस्या का समाधान कराने के लिए मैनहोल की भी साफ-सफाई कराएंगी। उन्होंने कहा कि वह ऐसे ही अन्य वार्डों का भी निरीक्षण करेंगी और समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।