Move to Jagran APP

मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : बड़खल क्षेत्र में पांच युवकों पर मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ सामूहि

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jul 2017 06:50 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jul 2017 06:50 PM (IST)
मानसिक रूप से कमजोर 
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म 
का आरोप
मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : बड़खल क्षेत्र में पांच युवकों पर मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अभी किशोरी का मेडिकल नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना 7 जुलाई की है, मगर किशोरी की मां ने पुलिस को अब शिकायत दी है।

loksabha election banner

किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। 7 जुलाई को दोपहर उसकी बेटी घर से कहीं चली गई। महिला बेटी को ढूंढते हुए बड़खल पहाड़ी की ओर गई। महिला के अनुसार उसने देखा कि पहाड़ी पर दो लड़कों ने उसकी बेटी को पकड़ रखा था। वहां तीन लड़के और भी मौजूद थे। महिला को देखकर सभी लड़के वहां से भाग गए। महिला का कहना है कि लड़की से पूछा तो उसने बताया कि सभी लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसने किशोरी को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने पुलिस को बताया है कि आरोपी युवकों के नाम अतरू, जाहिद, खुर्शीद, अमजद, शमीम और मुबीन हैं। मामले की जांच अधिकारी मुकेश कुमारी ने बताया कि किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है। वह कभी दुष्कर्म की बात को हां कहती है कभी इंकार कर देती है। उन्होंने बताया कि अभी किशोरी का मेडिकल भी नहीं कराया जा सका है। जल्द उसका मेडिकल कराकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.