मिशन 2019 में जुटे कृष्णपाल गुर्जर
जासं, फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर अब मिशन 2019 में जुट गए हैं। शुक्रवार जहां उन्
जासं, फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर अब मिशन 2019 में जुट गए हैं। शुक्रवार जहां उन्होंने पृथला विधानसभा क्षेत्र के मोहना गांव में बड़ी रैली आयोजित करके अपना राजनीतिक दमखम दिखाया वहीं शनिवार उन्होंने निगम पार्षदों को रात्रि भोज पर आमंत्रित किया है। गुर्जर ने अपने दिल्ली स्थित सरकारी निवास पर नगर निगम के भाजपा व पार्टी समर्थित सभी पार्षदों को आमंत्रित किया है। माना जा रहा है कि इस रात्रि भोज में गुर्जर पार्षदों के समक्ष मिशन 2019 की तैयारियों की बाबत भी अपना मत रखेंगे। बता दें, निगम के 40 पार्षदों में से 25 गुर्जर खेमे के हैं। हालांकि रात्रि भोज पर गुर्जर ने उद्योग मंत्री विपुल गोयल के समर्थक उपमहापौर मनमोहन गर्ग सहित 35 पार्षदों को बुलाया है। पार्षदों को गुर्जर ने खुद रात्रि भोज का न्योता दिया है।