चाचा पर 12 वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म का आरोप
जासं, फरीदाबाद : मुजेसर क्षेत्र में एक चाचा पर 12 वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। महिला
जासं, फरीदाबाद : मुजेसर क्षेत्र में एक चाचा पर 12 वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुजेसर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह और उसका पति नौकरीपेशा हैं। उनके दो छोटे बच्चे हैं। उनकी देखभाल के लिए उन्होंने जेठ की 12 वर्षीय लड़की को अपने पास रखा हुआ था। रविवार दोपहर जब वह काम से वापस लौटी तो देखा कि उन्हें भतीजी जमीन पर खून से लथपथ अवस्था में मिली। पूछने पर वह कोई सही जवाब नहीं दे पाई। उन्होंने अंदाजा लगाया कि किसी ने बच्ची से दुष्कर्म किया है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस को महिला के पति पर शक हुआ तो उससे पूछताछ शुरू की। शुरू में तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में उसने सच्चाई कबूल की।