चोरों ने मचाया उत्पात, कई घरों पर बोला धावा
जासं, फरीदाबाद: शनिवार रात धीरज नगर और सूर्या विहार क्षेत्र में चोरों ने उत्पात मचाया। चोर यहां करीब
जासं, फरीदाबाद: शनिवार रात धीरज नगर और सूर्या विहार क्षेत्र में चोरों ने उत्पात मचाया। चोर यहां करीब पांच घरों में चोरी कर फरार हो गए। धीरज नगर निवासी गोलू ने बताया कि रात के समय चोर उसके घर में घुस गए। परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। चोर उनके घर से 15 हजार रुपये, दो मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर ले गए।
गोलू का कहना है कि उनके पड़ोस में चोरों ने दो और घरों में चोरी की। इसके अलावा सूर्या विहार निवासी सत्यप्रकाश परिवार के साथ गांव गए हुए हैं। शनिवार रात चोर दरवाजे का ताला तोड़कर उनके घर में घुस गए। चोर सोने के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। इनकी सूची सत्यप्रकाश के वापस लौटने पर ही मिल पाएगी। सत्यप्रकाश के एक रिश्तेदार ने पुलिस को चोरी के बारे में सूचित किया। उसने बताया कि आस पास के दो अन्य घरों में भी चोरी हुई।