दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़
जासं, फरीदाबाद : पांच दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तो
जासं, फरीदाबाद : पांच दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ था। थाना सूरजकुंड पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दयाल नगर निवासी बाला देवी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका 24 वर्षीय बेटा विनय कुमार एक कंपनी में काम करता था। अन्य दिनों की तरह गत 20 अक्टूबर की शाम को भी विनय काम से घर लौट रहा था। तभी ग्रीनफील्ड कॉलोनी के गेट नंबर नौ के पास किसी अज्ञात वाहन ने विनय को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। विनय को तुरंत बीके अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देख कर डाक्टरों ने विनय को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात को विनय दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच कर रहे एचसी वेदराम ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।