अनाथ व जरूरतमंदों के लिए जुटाया सामान
जासं, फरीदाबाद : वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से 'जॉय आफ गि¨वग' (दान उत्सव)
जासं, फरीदाबाद : वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से 'जॉय आफ गि¨वग' (दान उत्सव) सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक अभियान चलाकर मूलभूत आवश्यकता की वस्तुएं जुटाई। इन्हें विश्वविद्यालय की ओर से शहर के विभिन्न अनाथालयों, बस्तियों एवं वृद्धाश्रमों में भेंट किया जाएगा।
कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने उत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा जुटाई गई वस्तुओं का निरीक्षण किया। इनमें घरेलू उपयोग का जरूरी सामान, पुराने एवं नए कपड़े, जूते, बर्तन, किताबें और रोजमर्रा का अन्य सामान शामिल हैं। यह अभियान विद्यार्थियों की ओर से संकायाध्यक्ष विद्यार्थी कल्याण की देखरेख में चलाया गया। कुलपति ने जरूरतमंदों की मदद के लिए विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। संकायाध्यक्ष विद्यार्थी कल्याण प्रो. एसके अग्रवाल से कहा कि वह सुनिश्चित करें कि विद्यार्थियों द्वारा जुटाई गई वस्तुएं उन लोगों तक पहुंचे, जिन्हें इनकी सबसे ज्यादा जरूरत है।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सोनिया बंसल ने किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय पिछले पांच वर्षाें से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जिसे विश्वविद्यालय ने सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में लिया है।